..................... Vicky Kaushal और Katrina Kaif राजस्थान में सेलिब्रेट करेंगे न्यू ईयर, छुट्टियों से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें | Vicky Kaushal and Katrina Kaif to welcome 2023 in Rajasthan, See photos from vacation - Hindi Filmibeat

Vicky Kaushal और Katrina Kaif राजस्थान में सेलिब्रेट करेंगे न्यू ईयर, छुट्टियों से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

vicky-kaushal-and-katrina-kaif-to-welcome-2023-in-rajasthan-see-photos

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Vacation: हर तरफ वेकेशन का माहौल है.. साल 2022 के खत्म होने और नए साल के स्वागत में कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है, ऐसे में लगभग सभी बॉलीवुड सितारे काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां मनाने अलग अलग शहरों और देशों में जा रहे हैं।

जहां ज्यादातर सितारे देश से बाहर जा रहे हैं, वहीं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने कुछ अलग ही डेस्टिनेशन चुना है। बॉलीवुड का ये कपल राजस्थान में वेकेशन मना रहे हैं, जहां से विक्की ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

दोनों राजस्थान के बाली जिले में जवाई लेपर्ड सफारी के लिए रवाना हुए हैं। अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस मनाने के बाद, कैट और विक्की ने मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरी। जोधपुर में उतरकर फिर वो सड़क मार्ग से जवाई तक पहुंचे। जवाई क्षेत्र में तेंदुओं के 40 से अधिक परिवार हैं। यह पहाड़ों की अरावली श्रृंखला से घिरा हुआ है।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी जवाई इलाके में अपना जन्मदिन मनाया था। वहीं, इसी साल शादी करने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी पिछले साल इसी डेस्टिनेशन पर वेकेशन मनाया था।

विक्की और कैटरीना की बात करें तो दोनों ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक निजी फंक्शन में शादी की थी, जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। फिलहाल दोनों ब्रेक पर हैं और वेकेशन मना रहे हैं। 2023 में विक्की की दो फिल्में आ रहे हैं- सैम बहादुर और एक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म, जिसमें वो सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वहीं, कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों में शामिल है- टाइगर 3, मेरी क्रिसमस और ज़ी ले जरा..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X