..................... Vicky Kaushal and Katrina Kaif romantic video actor talk about engagement with Katrina। विकी कौशल और कैटरीना कैफ का वीडियो एक्टर ने की कैटरीना से सगाई पर बात - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ को गले लगाते हुए विकी कौशल, सगाई पर बोला- जल्द कर लूंगा सही समय आने पर 

बॅालीवुड में एक जोड़ी की चर्चा सबसे अधिक हो रही है वो और कोई नहीं विकी कौशल और कैटरीना कैफ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ बीते 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कभी भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने इस पर कोई बयान नहीं दिया।

एक बार फिर से अपने लेटेस्ट वीडियो से विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रोमांस की चर्चा हो रही है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस ने दोनों का एक अनदेखा वीडियो वायरल किया है। इसके साथ ही पहली बार विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ सगाई पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में विकी कौशल की सरदार उधम फिल्म की स्क्रीनिंग में कैटरीना कैफ भी पहुंची।

Vicky Kaushal, Katrina Kaif

स्क्रीनिंग के भीतर का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैमरे ने बड़ी मुश्किल से दोनों का एक वीडियो कैद किया है। जहां पर कैटरीना कैफ के पास विकी कौशल जाते हैं और एक्ट्रेस को गले लगाते हैं। बाकी सभी स्टार्स के बीच कैमरे की नजर केवल कैटरीना कैफ और विकी कौशल पर ही थी। इस दौरान कैटरीना कैफ काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

कैटरीना कैफ ने स्क्रीनिंग पर

कैटरीना कैफ ने स्क्रीनिंग पर

कैटरीना कैफ ने स्क्रीनिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, राजकुमार हिरानी जैसे कई बड़े नाम पहुंचे थे। वहीं एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ सगाई की खबरों पर बात की है। विकी कौशल ने साफ तौर पर कहा है कि कैटरीना कैफ के साथ उनकी सगाई की खबरों को फैलाने का काम केवल मीडिया ने किया है।

विकी कौशल ने सगाई पर बोला

विकी कौशल ने सगाई पर बोला

विकी कौशल ने इस बारे में बातचीत में कहा कि यह खबर आपके दोस्तों द्वारा फैलाई गई थी। वैसे में जल्द सगाई कर लूंगा। जब भी इसका सही समय आएगा। उसका भी टाइम आएगा। वैसे जब विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबर फैली थी तो सनी कौशल ने कहा था कि मुझे याद है कि विकी जब जिम गया था तो यह अफवाह आनी शुरू हो गई।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ

विकी कौशल और कैटरीना कैफ

विकी कौशल के भाई सनी कौशल ने बताया किमां और पापा ने उसे मजाक में कहा था कि अरे यार तेरी सगाई हो गई है। मिठाई तो खिला दे। आपको बता दें कि विकी कौशल की सरदार उधम देखने के बाद कैटरीना कैफ ने इसका रिव्यू किया था और विकी कौशल के काम की तारीफ की थी। विकी कौशल भी कई बार कैटरीना कैफ की तारीफ में बयान दे चुके हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ इससे पहले भी कई बार एक दूसरे के साथ पार्टी और फिल्म इवेंट में दिखाई दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X