चट मंगनी पट शादी की प्लानिंग, 2021 दिसंबर में होगी विकी कौशल-कैटरीना कैफ की शादी !
बॅालीवुड की एक और जोड़ी जल्द शादी करने जा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उन दो लोगों की जिनकी सगाई की खबर कुछ दिन पहले चर्चा में छा चुकी है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अभी तक अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने नहीं किया है। लेकिन दोनों की शादी को लेकर एक नई अपडेट मीडिया में आयी है।
कैटरीना कैफ और विकी कौशल एक बार फिर से साथ नजर आए। जिसके बाद दोनों की इस मुलाकात के पीछे की वजह मीडिया रिपोर्ट में शादी बताई जा रही है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल को एक साथ मंगलवार रात को देखा गया। दोनों एक साथ सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के साथ दफ्तर पहुंचे।

रिपोर्ट में यह सामने आ रहा है कि दोनों इस साल के खत्म होने के बाद दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि कुछ दिन पहले विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने यह साफ कर दिया था कि दोनों ने सगाई नहीं की है। लेकिन जब कैटरीना कैफ और विकी कौशल एक साथ सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के घर साथ में नजर आए। दोनों एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि अपनी कार से एक साथ एक जगह पहुंचे। स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह तस्वीरें पोस्ट की है। जहां दोनों एक साथ एक ही जगह पर दिखाई दिए।

विकी और कैटरीना की शादी
सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें सामने आने लगी हैं। यह खबर भी सामने आ रही है कि दोनों अपने रिश्ते को अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी कर चुके हैं। ईटाइम्सकी रिपोर्ट अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। यहां तक कि दोनों ने अपने शादी के कपड़ों को भी फाइनल कर दिया है।

साल के अंत तक होगी शादी, जल्द होगी घोषणा
लोकप्रिय बॅालीवुड डिजाइनरसब्यसाजी के डिजाइन किए हुए कपड़े दोनों इस समय पसंद कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार जल्द कैटरीना कैफ और विकी कौशल अपनी शादी या फिर सगाई की घोषणा कर सकते हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रोमांस की चर्चा बीते दो साल से हो रही है।

विकी कौशल और कैटरीना साथ आ चुके हैं नजर
दोनों एक नहीं बल्कि कई बार एक दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम की स्क्रीनिंग पर भी कैटरीनाकैफ नजर आयी थीं। यह भी सामने आया था कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल कोरोना लॉकडाउनखुलने के बाद स्पेशल वेकेशन पर भी साथ गए थे। कैटरीना कैफ ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, पीछे आईने में विकी कौशल भी नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications