विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी के तीन महीने बाद लिया ये फैसला, वायरल हो रही है तस्वीर
विकी कौशल और कैटरीना कैफ, 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। अब शादी के लगभग तीन महीने बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी को रजिस्टर करवाने का फैसला किया। दोनों ने पिछले शनिवार को ही अपनी शादी, कोर्ट में रजिस्टर करवाई। वहीं उनकी शादी से अक्सर ही अनदेखी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
अब एक तस्वीर वायरल हो रही है जहां कैटरीना कैफ, अपनी मां और विकी कौशल के पिता शाम कौशल के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर उनकी शादी के बाद की पार्टी से है।

जहां तक बात है कोर्ट में शादी रजिस्टर करने की तो पहले अफवाहें थीं कि विकी और कैटरीना, कोर्ट मैरिज करने के बाद ही सात फेरे लेंगे। लेकिन ये महज़ अफवाहें निकलीं। दिलचस्प है कि शादी के पहले, विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरें वायरल हुई थीं। ये सगाई दिवाली के दिन, मिनी माथुर के घर पर ही हुई थी। क्योंकि मिनी माथुर के पति कबीर खान, कैटरीना कैफ को अपनी बहन मानते हैं। कबीर खान की तीन फिल्मों में कैटरीना कैफ ने काम किया है - न्यूयॉर्क, फैंटम और एक था टाईगर।

शादी की खूबसूरत एल्बम
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का एल्बम बेहद खूबसूरत है। शादी के लिए कैटरीना कैफ ने सब्यसाची का डिज़ाईन किया हुआ लहंगा पहना था। वहीं विकी कौशल की शेरवानी भी सब्यसाची ने ही डिज़ाईन की थी। अफवाहें ये तक थीं कि इस लहंगे की वजह से ही कैटरीना कैफ ने गरमी की जगह ठंड में शादी करने का प्लान बनाया। विकी कौशल और कैटरीना कैफ पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ससुर जी के साथ डांस
इस तस्वीर में कैटरीना कैफ, विकी कौशल के पिता शाम कौशल के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर, कैटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म की है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन जब तक दोनों ने सात फेरे नहीं लिए, तब तक इस शादी से जुड़ी ढेर सारी अफवाहों ने फैन्स को इंटरटेन किया था। इनमें से एक खबर ये भी थी कि ससुराल वालों को खुश करने के लिए कैटरीना कैफ फटाफट पंजाबी सीख रही हैं।

डांस में मगन
मेहंदी की इस तस्वीर में विकी कौशल और कैटरीना कैफ डांस में मगन दिखाई दे रहे हैं। इनकी प्रेम कहानी की शुरूआत करण जौहर के ही कॉफी काउच से हुई थी जब कैटरीना कैफ ने करण के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी जोड़ी आजकल के एक्टर्स में विकी कौशल के साथ बेस्ट लगेगी। इसके बाद जब करण के काउच पर विकी कौशल पहुंचे और करण ने उन्हें ये बात बताई तो विकी कौशल खुशी से उछल पड़े थे।

यूं किया प्रपोज़
इसके बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरें बाहर आने लगीं। दोनों अक्सर एक साथ दिख जाते थे लेकिन दोनों ने ही इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया कि दोनों डेट कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज़ करने के लिए विकी कौशल ने कैटरीना कैफ की फेवरिट कुकीज़ बनवाईं और इसके बाद उन्होंने इस बॉक्स में कैटरीना के लिए शादी का प्रपोज़ल कार्ड रखा।

भव्य हुई है शादी
कुछ अफवाहें कहती हैं कि शादी से पहले विकी कौशल अपने वज़न का काफी ख्याल रखा। अफवाह ये भी है कि इस शादी के बाद कैटरीना कैफ अपना सरनेम बदल लेंगी और टाईगर 3 में उनका नया नाम पोस्टर पर होगा। जितनी बड़ी और भव्य ये शादी हुई है, उतना ही भव्य तरीके से इस शादी पर खर्च भी किया गया।

देवर ने लगाई हल्दी
कैटरीना कैफ की हल्दी की रस्म की ये तस्वीर फैन्स को बहुत ही प्यारी लगी। इस तस्वीर में विकी कौशल के भाई सनी कौशल, कैटरीना कैफ को हल्दी लगाने के लिए बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। कैटरीना कैफ, सनी कौशल के काफी करीब हैं। विकी कौशल के साथ जब कैटरीना ने पिछले साल जब 2021 का स्वागत एक हॉलीडे के साथ किया था तो इस हॉलीडे पर विकी के साथ सनी कौशल और कैटरीना कैफ के साथ उनकी बहन इसाबेल भी थीं।

कपल के तौर पर अपनी पहली फिल्म
एक अनोखी अफवाह ये है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, पति पत्नी बनने के बाद कपल के तौर पर अपनी पहली फिल्म साथ में साईन करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं दोनों के एक बेहद करीबी और खास दोस्त। गौरतलब है कि जब से विकी और कैटरीना के साथ में होने की खबर है तब से ही दोनों को साथ में स्क्रीन पर लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन दोनों ही सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे।

शेयर करते रहते हैं तस्वीरें
विकी और कैटरीना अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ये तस्वीर उन्होंने शादी के एक महीने पूरे होने पर शेयर की थी। तस्वीर उनके संगीत के फंक्शन की है।


Click it and Unblock the Notifications