Video: अवार्ड शो में एक दूसरे पर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने लुटाया प्यार, कैमरे में कैद हुआ लवी-डवी मोमेंट

मंगलवार रात नाइका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुंबई में ही किया गया जिसमें कई स्टार्स ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया। फेमिना अवार्ड का आयोजन हर साल होता है और इस साल भी कई सितारों ने इस अवार्ड शो में पहुंचकर अवार्ड शो की शोभा बढ़ाई। अब यह रेड कार्पेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वहीं, रेड कार्पेट पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी एक दूसरे के साथ बड़े प्यार से मिलते नजर आए। दरअसल, अवार्ड शो में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अलग-अलग समय पर पहुंचे लेकिन जब दोनों ने एक दूसरे को देखा तो ना सिर्फ एक दूसरे के पास चलकर आए बल्कि, एक दूसरे के गले मिले और किस भी किया।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। लोगों को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की ये बॉन्डिंग और उनके बीच का प्यार काफी पसंद आ रहा है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस अवार्ड में बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आए।
कैटरीना कैफ ने गोल्डन कलर का हाई स्लिट शिमरी गाउन पहना था। इस लुक में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं, विक्की कौशल ने ब्लैक सूट कैरी किया था। साथ ही रेड कार्पेट पर वो ब्लैक सनग्लास में स्पॉट किए गए। इसमें कोई शक नहीं है कि, दोनों सबसे स्टाइलिश कपल लग रहे थे।
बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह को सेलिब्रेट किया है। दोनों ने एक दूसरे के साथ पहली सालगिरह के मौके पर भी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी। वहीं, अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का यह वीडियो वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











