विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को एक महीने पूरा, Unseen Wedding Pics शेयर करते हुए मनाया जश्न
विकी कौशल और कैटरीना कैफ, 9 दिसंबर 2021 को जोधपुर के फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंध गए थे। आज उनकी शादी को एक महीना पूरा हो चुका है और इस मौके पर विकी कौशल ने शादी की एक Unseen तस्वीर के साथ जहां इस बात का जश्न मनाया वहीं कैटरीना कैफ ने शादी के बाद की अपनी और विकी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।
विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के सा अपनी शादी के बाद की रिसेप्शन पार्टी की एक तस्वीर शेयर की जहां दोनों मस्त मगन होकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विकी कौशल ने लिखा- Forever To Go. उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए मिनी माथुर ने लिखा - क्या शानदार रात थी।

दिलचस्प है कि शादी के पहले, विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरें वायरल हुई थीं। ये सगाई दिवाली के दिन, मिनी माथुर के घर पर ही हुई थी। क्योंकि मिनी माथुर के पति कबीर खान, कैटरीना कैफ को अपनी बहन मानते हैं। कबीर खान की तीन फिल्मों में कैटरीना कैफ ने काम किया है - न्यूयॉर्क, फैंटम और एक था टाईगर।

विकी कौशल के साथ प्यारी सी तस्वीर
वहीं कैटरीना कैफ ने भी विकी कौशल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - एक महीना पूरा होने की खुशी। इससे पहले, कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने क्रिसमस का त्योहार साथ मनाया था और इसी समय दोनों ने शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। क्रिसमस मनाने के लिए दोनों अपनी फिल्मों की शूट से छुट्टी लेकर एक साथ घर पहुंचे थे।

इंदौर पहुंच चुकी हैं कैटरीना
अब शादी के एक महीने पूरे होने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए कैटरीना कैफ, विकी कौशल के पास इंदौर पहुंच चुकी हैं। कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग, कोरोना के कारण पोस्टपोन हो चुकी और इसलिए उनके पास समय खाली है। वहीं विकी कौशल, इस समय इंदौर में सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उतेकर की रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग कर रहे हैं।

शादी की खबूसूरत एल्बम
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का एल्बम बेहद खूबसूरत है। शादी के लिए कैटरीना कैफ ने सब्यसाची का डिज़ाईन किया हुआ लहंगा पहना था। वहीं विकी कौशल की शेरवानी भी सब्यसाची ने ही डिज़ाईन की थी। अफवाहें ये तक थीं कि इस लहंगे की वजह से ही कैटरीना कैफ ने गरमी की जगह ठंड में शादी करने का प्लान बनाया। विकी कौशल और कैटरीना कैफ पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शाम कौशल के साथ डांस
इस तस्वीर में कैटरीना कैफ, विकी कौशल के पिता शाम कौशल के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर, कैटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म की है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन जब तक दोनों ने सात फेरे नहीं लिए, तब तक इस शादी से जुड़ी ढेर सारी अफवाहों ने फैन्स को इंटरटेन किया था। इनमें से एक खबर ये भी थी कि ससुराल वालों को खुश करने के लिए कैटरीना कैफ फटाफट पंजाबी सीख रही हैं।

नाच में मगन
मेहंगी की इस तस्वीर में विकी कौशल और कैटरीना कैफ डांस में मगन दिखाई दे रहे हैं। इनकी प्रेम कहानी की शुरूआत करण जौहर के ही कॉफी काउच से हुई थी जब कैटरीना कैफ ने करण के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी जोड़ी आजकल के एक्टर्स में विकी कौशल के साथ बेस्ट लगेगी। इसके बाद जब करण के काउच पर विकी कौशल पहुंचे और करण ने उन्हें ये बात बताई तो विकी कौशल खुशी से उछल पड़े थे।

यूं किया प्रपोज़
इसके बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरें बाहर आने लगीं। दोनों अक्सर एक साथ दिख जाते थे लेकिन दोनों ने ही इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया कि दोनों डेट कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज़ करने के लिए विकी कौशल ने कैटरीना कैफ की फेवरिट कुकीज़ बनवाईं और इसके बाद उन्होंने इस बॉक्स में कैटरीना के लिए शादी का प्रपोज़ल कार्ड रखा।

भव्य हुई है शादी
कुछ अफवाहें कहती हैं कि शादी से पहले विकी कौशल अपने वज़न का काफी ख्याल रखा। अफवाह ये भी है कि इस शादी के बाद कैटरीना कैफ अपना सरनेम बदल लेंगी और टाईगर 3 में उनका नया नाम पोस्टर पर होगा। जितनी बड़ी और भव्य ये शादी हुई है, उतना ही भव्य तरीके से इस शादी पर खर्च भी किया गया।

देवर ने लगाई हल्दी
कैटरीना कैफ की हल्दी की रस्म की ये तस्वीर फैन्स को बहुत ही प्यारी लगी। इस तस्वीर में विकी कौशल के भाई सनी कौशल, कैटरीना कैफ को हल्दी लगाने के लिए बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। कैटरीना कैफ, सनी कौशल के काफी करीब हैं। विकी कौशल के साथ जब कैटरीना ने पिछले साल जब 2021 का स्वागत एक हॉलीडे के साथ किया था तो इस हॉलीडे पर विकी के साथ सनी कौशल और कैटरीना कैफ के साथ उनकी बहन इसाबेल भी थीं।

साथ में दिखेगा खूबसूरत कपल
एक अनोखी अफवाह ये है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, पति पत्नी बनने के बाद कपल के तौर पर अपनी पहली फिल्म साथ में साईन करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं दोनों के एक बेहद करीबी और खास दोस्त। गौरतलब है कि जब से विकी और कैटरीना के साथ में होने की खबर है तब से ही दोनों को साथ में स्क्रीन पर लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन दोनों ही सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications