विकी कौशल का अगला बेहतरीन प्रोजेक्ट - बनेंगे 5000 साल के आदमी, 2020 में रिलीज़
Recommended Video
विकी कौशल ने 2019 की शुरूआत, उरी की धमाकेदार कमाई के साथ की। इस फिल्म के साथ डेब्यू डायरेक्टर आदित्य धर में पहली फिल्म के साथ 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाले पहले डायरेक्टर बने। अब विकी और आदित्य धर एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। उरी के बाद विकी और आदित्य एक पीरियड ड्रामा करने जा रहे हैं जिसका नाम है अश्त्थामा।
गौरतलब है कि अश्वत्थामा की कहानी आज भी बड़ी दिलचस्प है और लोगों को हैरान कर देती है। माना जा रहा है कि आदित्य का ये प्रोजेक्ट काफी बड़े स्तर पर बनेगा। फिल्म का बजट भी बड़ा होगा और इसे भव्य तरीके से ही बनाया जाएगा। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे और इसे 2020 तक रिलीज़ किया जाएगा।
2020 विकी कौशल के लिए दिलचस्प साल हो सकता है क्योंकि इसी साल दीवाली पर उनकी फिल्म तख्त भी रिलीज़ होगी। तख्त में विकी कौशल, औरंगज़ेब की भूमिका में दिखाई देंगे और मुग़ल गद्दी के लिए अपने भाई दारा शिकोह से लड़ते दिखाई देंगे। फिल्म में दारा शिकोह की भूमिका रणवीर सिंह निभाते नज़र आएंगे।

इस समय बॉलीवुड में पीरियड फिल्मों का दौर चल चुका है। जहां यशराज फिल्म्स, अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान पर एक फिल्म बना रहे हैं वहीं नीरज पांडे - अजय देवगन चाणक्य करते दिखाई देंगे। इसके अलावा बैजू बावरा रीमेक की भी खबरें हैं तो अजय देवगन तानाजी बायोपिक भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











