बिग बी ने रखी बेटी श्वेता की बर्थडे पार्टी, पति संग बोल्ड अंदाज में पहुंची कैटरीना-कियारा, बहू ने मचाया बवाल

Shweta Bachchan Birthday Party: बीती रात बच्चन हाउस में श्वेता बच्चन के जन्मदिन की खास महफिल सजी नजर आई थी। इस बर्थडे पार्टी में तमाम स्टार्स की महफिल सजी दिखाई दी। पार्टी में सभी अपने अपने पार्टनर्स के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। अब इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचे स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
विक्की कौशल-कैरीना कैफ
इस पार्टीमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ बेहद शानदार अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंचे। बी टाउन के इस बोल्डेस्ट पावर कपल का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों एक साथ गाड़ी में बैठे और अपने घर के लिए रवाना हो गए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
श्वेता बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन में न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शिरकत करने के लिए पहुंचे। बॉडीकॉन ड्रेस में कियारा जहां बला सी खूबसूरक दिखाई दे रही थीं वो वहीं सिद्धार्थ डेयरिंग हसबैंड की तरह पल पल उनका ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे।
शिबानी दांडेकर-फरहान अख्तर
पार्टी में जावेद अख्तर की बहू के लुक ने बवाल ही मचा दिया। अभिनेत्री शिबानी दांडेकर पति फरहान अख्तर के साथ इस शादी में जब शिरकत करने के लिए पहुंची तो हर किसी की नजरे उनके बोल्ड लुक पर थमी की थमीं ही रह गईं। दोनों के इस वीडियो और लुक पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि श्वेता बच्चन अपना 49 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके इस सेलिब्रेशन मे बी टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। उनके बर्थडे बैश में बीती रात सितारों का मेला नजर आया। कई स्टार कपल इस पार्टी का मेहमान बनकर पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications