अंकिता से विक्की शादी नहीं होने देना चाहती थी सास रंजना, बोलीं- "हम तैयार नहीं थे, उसने की.."

Vicky Jain, Ankita Lokhande, Ranjana Jain

Ankita Lokhande Mother In Law On Wedding: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिलेशन बिग बॉस में जाने के बाद से ही काफी विवादों में है। इसी बीच शो में विक्की जैन की मम्मी रंजना जैन के जाते ही और भी रिश्तों का तमाशा देखने को मिल रहा है। शो के बाद रंजना जैन ने मीडियो को दिए इंटरव्यू में ऐसी ऐसी बातें कह दी है जिसके कारण उनपर खड़ूस सास का टैग लगाया जा रहा है।

अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन के खुलासों से हर कोई हैरान रह गया है। 'सास बहू और साजिश' के साथ एक साक्षात्कार में अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन ने साझा किया कि भले ही अंकिता एक अच्छी बहू हैं, लेकिन विक्की जैन के साथ उनके बार-बार होने वाले झगड़े और बहस से वह अक्सर चिंतित रहती हैं। रंजना ने आगे कहा कि बीबी हाउस की जर्नी के दौरान उन्होंने अपनी बहू से विक्की के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, "बहू तो बहुत अच्छी हैं, लेकिन अभी थोड़ा दिख नहीं रही उनकी अच्छाई। समझा के आए हैं कि बेटा जितने दिन बचे हैं, थोड़ी अच्छाई की प्रतिमूर्ति बन जाओ, अब देखते हैं वे क्या करते हैं, दोनों को बोला है। 'भाई अंकिता तुमसे टाइम ही तो मांगती है, दे दो ना बेटा।' वो कहती है कि 'विक्की सबको टाइम देता है, हमें नहीं देता।' विक्की को बोला कि 'भाई ये टाइम मांगती है, इसको पहले टाइम दे दो'।"

जब रंजना से बीबी हाउस में अंकिता और विक्की के लगातार झगड़ों पर उनके विचार पूछे गए, तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें लगता है कि दोनों जानबूझकर ऐसा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अंकिता और विक्की कहते हैं कि यह एक-दूसरे से प्यार करने का उनका तरीका है, जबकि लोग सोचते हैं कि वे लड़ रहे हैं। उनके शब्दों में, "लगता है ये लोग जानबूझकर ही कर रहे हैं, वो लोग कहते हैं हमारा यहीं प्यार करने का ढंग है, जो तुम लोग को झगड़ा दिखता है।"

वहीं, 'पिंकविला' से बात करते हुए विक्की की मां रंजना ने कहा, ''विक्की ने अंकिता से शादी की। हम उनकी शादी के समर्थन में नहीं थे। विक्की ने शादी कर ली है और अब वह जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम इतना कुछ देख रहे हैं, लेकिन हमने उन्हें कुछ नहीं बताया है। वह वहां है और अपने रिश्ते का ख्याल रखेगा। मुझे विक्की पर भरोसा है कि वह अपने रिश्तों का ख्याल रखेगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X