विक्की डोनर के बाद डारेक्टर बनना चाहते हैं जॉन अब्राहम

इस फिल्म के बारे में जॉन का कहना है कि वह एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो न सिर्फ सबसे अलग हो, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा धमाल कर सके। वो कहते हैं कि जब बॉलीवुड स्टार अपनी पहली फिल्म प्रोड्यूस करते हैं, तो वह फिल्म की कहानी को अपने आप से ही जोड़े रखते हैं। और वो फिल्म को हिट करवाने के लिए अपने स्टारडम का यूज करते हैं। जो पूरी तरह से गलत है।
जॉन ने पहले ही सोच रखा था कि वो जब पहली फिल्म का निर्माण करेंगे तो उस फिल्म का सबजेक्ट पूरी तरह से अलग होगा। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन सुमित सरकार ने किया है।
हैंडसम हंक का कहना है कि वह अपने अब तक के करियर से संतुष्ट हैं। हालांकि कई ऐसी फिल्मों में उन्होंने अच्छा अभिनय किया लेकिन उन्हें बेहतर रिस्पांस नहीं मिला। उन्हें वाटर जैसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिसपॉस नहीं मिला इस बात का उन्हें बेहद अफसोस है।


Click it and Unblock the Notifications