लोगों को पसंद आ रहा है विक्की डोनर का कॉमेडी स्पर्म
जॉन अब्राहम अपनी पहली प्रोड्यूस फिल्म 'विक्की डोनर' से सफल प्रोड्यूसर बन चुके हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज 3.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने पर्दे पर आते ही तीन दिनों के भीतर लगभग 7.5 करोड़ रुपए कमा लिये।
'विक्की डोनर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर 'हेट स्टोरी' भी रिलीज हुई इसने तीन दिनों में 6.5 करोड़ रुपए की कमाई की। विक्की डोनर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म विश्लेषक का कहना है कि विक्की डोनर ने काफी कमाल का बिजनेस कर लिया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं इस फिल्म के सफल होने का एक कारण यह है कि इस फिल्म का सबजेक्ट पूरी तरह से नया और अलग है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.80 करोड़ रुपए, शनिवार को करीब 2.60 करोड़ रुपए और संडे को 3 करोड़ रुपए कमाए।
फिल्म का सबजेक्ट अलग होने के साथ साथ समाज को एक शिक्षा भी देता है। बोल्ड डॉपिक है लेकिन इस बड़े ही हल्के तौर पर पर्दे पर दिखाया गया है। यह फिल्म लोगों को काफी गुदगुदा रही है।


Click it and Unblock the Notifications