'विक्की डोनर' को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार
'विक्की डोनर' को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खबर सुनकर फिल्म के निर्देशक सुजीत सरकार खुशी से झूम उठे। इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो तुरंत पैसा बनाने के लिए स्पर्म डोनर (शुक्राणु दाता) बन जाता है।
सरकार ने हैदराबाद से आईएएनएस को फोन पर बताया, "टीवी पर खबर सुनने के बाद मैं 'स्पर्म डांस' करने लगा। मैं खुशी के मारे कूद रहा था।" 'विक्की डोनर' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मलयालम फिल्म 'उस्ताद होटल' के साथ मिला है।
यह न केवल फिल्म निर्माता के रूप में जॉन अब्राहम की पहली फिल्म है, बल्कि इसी फिल्म के जरिए वीडियो जॉकी आयुष्मान खुराना ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

उन्होंने कहा, "यह बिना बड़े कलाकार की फिल्म थी। मैं अनु कपूर और डॉली अहलूवालिया को लेकर बेहद खुश हूं। मैं पटकथा लेखिका जूही चतुर्वेदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने शानदार काम किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











