वायकॉम 18 के साथ करण जौहर ने लॉक की 4 फिल्मों की डील, वरुण धवन से लेकर रणवीर की फिल्में शामिल

वायकॉम 18 (Viacom18 Studios) और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने कोलब्रेट करने जा रहे हैं। ये दोनों प्रोडक्शन हाउस चार बिग फिल्मों के लिए साथ आए हैं। जिसमें रॉकी रानी की प्रेम कहानी, जुग जुग जियो, शकुन बत्रा और शशांक खेतानी की नई फिल्में शामिल हैं।

इन चारों फिल्मों में बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार नजर आएंगे। वायकॉम 18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस की इन बहुप्रतीक्षित फिल्मों की बात करें तो इसमें सबसे पहली फिल्म है करजगहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।

Karan Johar

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर निर्देशित होगी जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। फिल्म की आजकल शूटिंग भी जारी है। कुछ दिन पहले फैंस को इस फिल्म से आलिया का लुक भी देखने को मिला था।

वहीं वायकॉम 18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस की दूसरी फिल्म की बात करें तो ये फिल्म है जुग जुग जियो। इसमें अनिल कपूर, नीतू सिंह कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। तीसरी फिल्म, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा अभिनीत शकुन बत्रा की अगली फिल्म है। चौथी फिल्म, शशांक खेतान की होगी, जिसमें विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे।

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, "वायाकॉम18 स्टूडियोज हमारे पास एक ऐसा पार्टनर है जो न केवल कहानी बल्कि सिनेमा के अलग अलग दृष्टिकोण को बयां करने में मदद करता है। धर्मा प्रोडक्शंस व वायाकॉम18 स्टूडियोज मिलकर दुनिया भर में फिल्म देखने वालों के लिए मनोरंजन के लिए मदद करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X