FINALLY: 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर पद्मावत....रिलीज़ डेट इतनी दूर है कि आप बस इंतज़ार करिए!
आखिरकार, ना, हां, हां, ना के बाद, पद्मावती की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा हो चुका है। वायाकॉम 18 ने एक प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए सूचित किया है कि फिल्म आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
हालांकि फिल्म को लेकर अभी भी माहौल ठीक नहीं है और आए दिन फिल्म को लेकर कोई ना कोई बुरी खबर ही आती है। लेकिन अब जब फिल्म की रिलीज़ डेट आ चुकी है, तो लग रहा है कि 25 तो बहुत दूर है, तब तक कुछ भी हो सकता है!

गपशप गली में खबरें तब ही पक्की हुईं जब अय्यारी ने अपनी रिलीज़ डेट बदली और ये सामने आया कि पैडमैन और पद्मावती क्लैश कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने क्लैश का स्वागत करते हुए कहा कि वो खुश हैं कि फिल्म रिलीज़ हो रही है।
वहीं पैडमैन के डायरेक्टर आर बाल्कि ने साफ शब्दों में फिल्म पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया कि ये क्लैश किसी के लिए फायदेमंद नहीं होगा। ट्रेड पंडितों ने भी माना कि पद्मावती कभी भी रिलीज़ होगी धमाका करेगी लेकिन पैडमैन पर इसका असर दिख सकता है।
अब फिल्म आखिरकार रिलीज़ हो रही है। पहले भी पद्मावती के कारण, कई फिल्मों की रिलीज़ डेट में उलटफेर हो चुकी है। जानिए आपके स्टार्स की आने वाली फिल्मों की नई रिलीज़ डेट -


Click it and Unblock the Notifications











