वियान राज कुंद्रा ने शेयर की मां शिल्पा शेट्टी के साथ हंसती हुई तस्वीर, लोगों ने पूछा - कितना नीचे गिरेंगी?
राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तारी होने के बाद से उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। और अब वो एक बार फिर से बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। कारण है उनके बेटे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया पोस्ट। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिल्पा शेट्टी के साथ कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में कोई कैप्शन नहीं था। शिल्पा शेट्टी और वियान की ये खुशमिज़ाज़ तस्वीरें देख, कुछ फैन्स ने उन्हें हौसला दिया तो बाकी लोगों ने शिल्पा शेट्टी के इस कदम को केवल लोगों की नज़र में बेचारी बनकर सहानुभूति इकट्ठी करने का ज़रिया बताया।

कुछ फैन्स ने शिल्पा शेट्टी से यहां तक पूछा कि क्या वाकई अब वो अपने बेटे का इस्तेमाल कर इस हद तक गिरेंगी? हालांकि, कुछ यूज़र्स का मानना था कि वियान को देखकर उन्हें खुशी है क्योंकि जब राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया और शिल्पा शेट्टी की भी गिरफ्तारी की खबरें आ रही थीं तब फैन्स केवल उनके दो बच्चों के लिए चिंतित थे। ये दो बच्चे, सुरक्षित हैं और खुश हैं ये देखकर काफी खुशी हुई।

कठिनाई भरा सफर
कुछ यूज़र्स ने शिल्पा शेट्टी को हिम्मत देते हुए कहा कि ये वक्त भी गुज़र जाएगा। वहीं कुछ ने उन्हें हौसला रखते हुए सकारात्मक तरीके से इस कठिनाई भरे समय को गुज़ारने की सलाह दी।

वियान को मिला मीज़ान से प्यार
जहां फैन्स ने शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान के लिए फैन्स ने ढेर सारा प्यार भेजा। वहीं, शिल्पा शेट्टी के हंगामा 2 को स्टार मीज़ान जाफरी ने भी तस्वीर पर कमेंट करते हुए वियान के इस पोस्ट पर उनका साथ दिया। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और मीज़ान की फिल्म हंगामा 2 रिलीज़ हुई है और फैन्स ने राज कुंद्रा के पॉर्नोग्राफी केस के चलते फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की थी।

किस हद तक जाएंगी
एक फैन ने लिखा - अब अपने बेटे को इस्तेमाल कर रही हैं। बड़े दुख की बात है। लोग कितना नीचे गिर सकते हैं। पहले बेटे का नाम, अपनी पॉर्न कंपनी में इस्तेमाल किया और अब मीडिया पर इस्तेमाल कर रही हैं। भगवान के पास दुआ मांगो। जब हम मुसीबत में होते हैं तो वही करते हैं लेकिन इस तरह की गंदी चाल नहीं चलते हैं। ये साबित करता है कि तुम लोग पैसे और नाम के लिए किसी भी हद तक जा सकते हो। बेचारा बच्चा।

बच्चे को पता है?
कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतना छोटा बच्चा सोशल मीडिया पर कर ही क्या रहा है। वहीं कुछ ने वियान की उम्र का ख्याल ना करते हुए ये पूछा कि क्या इस बच्चे को पता है कि इसके पिता ने क्या किया है?

ये क्या नया नाटक है?
कुछ यूज़र्स ने शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान के इस कदम को एक्टिंग कहा और पूछा कि अगला नाटक कब है? आपके घर से जितने भी नाटक करने वाले निकले हैं, सब शानदार हैं। खासतौर से जो लेटेस्ट नाटक करने वाला निकला है। जहां चाह है वहां राह है। सब बढ़िया है। लेकिन कुछ लोगों ने शिल्पा शेट्टी का हौसला बढ़ाते हुए वियान को बताया कि उनकी मम्मी बहुत ही हिम्मत वाली हैं।

लगातार हो रही हैं ट्रोल
एक और यूज़र ने शिल्पा शेट्टी को ताना मारते हुए लिखा - कमाल है, आप सहानुभूति बटोरने के लिए अब इस स्तर तक जाएंगी? मतलब वाकई अपने बच्चे का इस्तेमाल करना! कैसे भी। हम सब जानते हैं कि आपका ये बुरा वक्त है गुज़र जाएगा डायलॉग वाला समय जल्दी ही कट जाएगा और आप और हिम्मत के साथ वापस लौटेंगी। जैसा कि हर सेलिब्रिटी लौट आता है।


Click it and Unblock the Notifications