लवरात्रि: वीएचपी ने कहा, रिलीज नहीं होने देंगे सलमान प्रोडक्शन की आयुष शर्मा स्टारर फिल्म

Recommended Video

Salman Khan's film 'Loveratri' starring Aayush Sharma is in trouble over title; Here's why FilmiBeat

सलमान खान प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लवरात्रि को लेकर विवाद की स्थिति सामने आ सकती है क्योंकि खबर है कि फिल्म को विश्व हिंदू परिषद ने रिलीज ना होने देने की अपील की है और इसके लिए उन्होने अपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि फिल्म का नाम उनके त्योहार के नाम के ऊपर है और इसमे धार्मिक भावनाएं आहत होगी।

इसलिए फिल्म को ना रिलीज होने देने की बात कही है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान की बहन अर्पिता पति आयुष शर्मा हिंदी सिनेमा डेब्यु करने जा रहे है। इस फिल्म पर फिलहाल संकट के बादल घिरते नजर आ रहे है।

loveratri, salman khan, ayush sharma, लवरात्रि, आयुष शर्मा, सलमान खान

सलमान खान फिल्म के प्रोड्यूसर है और ऐसे में विश्व हिंदू परिषद का इस फिल्म को लेकर विरोध फिल्म के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।

बता दें कि वीएचपी के प्रेसीडेंट आलोक कुमार का कहना है कि हम लोग इस फिल्म के खिलाफ आवाज उठाएंगे और फिल्म को देश के किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देगें क्योंकि इस फिल्म के टाइटल से हमको एतराज है और ये हिंदुओं के त्योहार को गलत तरह से प्रस्तुत करने जैसा टाइटल है।

गौरतलब है फिल्म लवरात्रि की शूटिंग चल रही है और ये एक गुजरात की कहानी है। फिल्म को इस साल नवरात्रि के मौके पर 5 अक्टूबर को रिलीज करने की बात चल रही है।

हालांकि इस फिल्म के पहले भी कई फिल्मों को वीएचपी और अन्य समाज के लोग निशाने पर ले चुके है और फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बवाल भी हुआ है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत की बात करें को फिल्म को संजय लीला भसाली ने बनाया था और फिल्म को लेकर वीएचपी और करणी सेना के लोगों ने काफी ज्यादा हंगामा किया था और फिल्म को लेकर थिएटर्स में तोड़फोड़ तक की गई थी।

इसके बाद फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजय लीला भसाली को इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत मिल गई थी। अब फिल्म लवरात्रि के साथ क्या होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X