इस VHP नेता ने पठान की एडवांस बुकिंग पर उठाया सवाल, बोलीं- PVR का शेयर क्यों गिर गया फिर?

Recommended Video
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर खबरें हैं कि ये कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है और इसकी एडवांस बुकिंग ने लोगों का दिमाग हिला दिया है। लगातार आ रहीं खबरों से पता चला है कि फिल्म ने बाहुबली के एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि शाहरुख खान पर हमला कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इस लिस्ट में फिर से एक वीएचपी नेता का नाम सामने आ रहा है।
जी हां, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने सवाल उठाए हैं। उन्होने एक पोस्ट करते हुए पीवीआर को लेकर सवाल पूछा है और कहा है कि शेयर क्यों लगातार गिर रहे हैं।
जी हां, साध्वी ने लिखा था.. ''अगर पठान की इतनी ही बंपर एडवांस बुकिंग चल रही है तो PVR का शेयर क्यों गिर गया? कितना भी पैसा लगालो शाहरुख खान तुम जनता को अब पप्पू नही बना सकते। #BoycottPathan #BoycottBollywoodForever.''

एक यूजर ने लिखा
जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया तेजी से वायल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''मूवी बनाने वाले से ज़्यादा तो तुम पठान का प्रमोशन कर रही हो। लगे रहो अच्छा कर रही हो।''

बुर्ज खलीफा
इसके अलावा एक का कहना है कि, ''कोई बुर्ज खलीफा पर छाकर भी चुप है और कोई शौचालय पर छपकर भी अपने आप को महान बताता है!!'

ट्रोल कर रहीं हैं
इस तरह से लोग उलटा साध्वी प्राची को ही ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि ये बिना मतलब शाहरुख खान को ट्रोल कर रहीं हैं।

पठान 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है
पठान 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं जो कि कमाल की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं।

डंकी और जवान
हालांकि फिल्म अपने पहले दिन कितनी कमाई करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा डंकी और जवान को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications