वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने देखी मणिकर्णिका, कंगना रनौत के लिए बोली इतनी बड़ी बात
एक ओर जहां कंगना रनौत पर मणिकर्णिका के रिलीज के बाद कई तरह के आरोप लग रहें हैं तो वहीं दूसरी ओर वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान और आशा पारेख ने कंगना रनौत के अभिनय की जमकर तारीफ की है। इन दोनो ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर मणिकर्णिका देखी थी। इसके बाद 80 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा रहमान ने कंगना की जमकर तारीफ कर डाली। उन्होने कहा कि..मैं मणिकर्णिका में कंगना के अभिनय और निर्देशन से बहुत प्रभावित हूं।
वह बेहद शानदार और खूबसूरत दिख रही हैं। मैं कंगना के लिए बहुत खुश हूं और मुझे उन पर गर्व है और इतना ही चाहती हूं कि उन पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। बता दें कि उनकी फिल्म रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और इसके साथ साथ कई तरह के विवाद भी इसके साथ चल रहें हैं।

हाल ही मे अभिनेत्री मिष्टी चक्रवर्ती ने फिल्म से उनके सीन्स काटने के आरोप कंगना पर लगाएं हैं और कहा कि उन्होने निर्देशन के नाम पर ये सब किया है।
इसके अलावा क्रिश का कहना है कि कंगना रनौत इस फिल्म का क्रेडिट अकेले लेना चाह रही हैं जिस कारण वो ऐसे काम कर रही हैं। फिलहाल फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है और अभी थिएटर में जमीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











