Kazan Khan Passes Away: साउथ फिल्मों के 'खूंखार खलनायक' कजान खान का निधन, सेलेब्स दे रहे हैं श्रद्धांजलि

Actor Kazan Khan Passed Away: साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता कजान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। फिल्मो में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के लिए पॉपुलर कजान खान के निधन को फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
मलयालम फिल्म निर्माता एनएम बादुशा ग़ज़न खान ने कज़ान खान के निधन की पुष्टि की है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि कज़ान की मृत्यु कुछ दिनों पहले ही हुई थी, लेकिन अभिनेता के निधन का पता तब चला जब साउथ की कुछ मशहूर हस्तियों ने श्रद्धांजलि पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया।
C.I.D मूसा में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिलीप ने कज़ान खान की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बाकी सेलेब्स और फैंस भी कजान के निधन का शोक मना रहे हैं।
23 साल का रहा है फिल्मी करियर
कज़ान खान ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर खलनायक की भूमिकाएं निभाईं हैं। तमिल सिनेमा में उनकी प्रमुख फ़िल्में 'सेतुपति आईपीएस', 'मेट्टुकुडी', 'वनथाई पोला', 'वलारासु', 'बद्री', 'प्रियमानवले' थीं। अभिनेता ने लगभग 23 वर्षों तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। उनकी फिल्मोग्राफ में 30 से अधिक तमिल फिल्में हैं।
कज़ान खान को दिलीप अभिनीत फिल्म 'सीआईडी मूसा' में अपने निगेटिव किरदार के लिए काफी तारीफ मिली थी। उन्होंने 1993 में मोहनलाल की फिल्म 'गंधर्वम' से मलयालम सिनेमा में एंट्री ली थी।
अपने शानदार करियर के दौरान, कज़ान खान ने कई उल्लेखनीय फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया, जिनमें गंधर्वम, सीआईडी मूसा, द किंग, वर्णपकित्तु, ड्रीम्स, द डॉन, मायामोहिनी, राजाधिराज, इवान मैरीडरमन, लैला ओ लैला शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications