सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर, अस्पताल मिलने पहुंचे कमल हासन
मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद 5 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके लगभग एक महीने बाद वो कोरोना से तो ठीक हो गए लेकिन उनके फेफड़े काफी कमज़ोर हैं जिन्हें ईलाज की ज़रूरत है। इसके बाद से वो लगातार वेंटिलेटर पर ही थे पर उनकी हालत में सुधार था। हालांकि गुरूवार को उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी है।
फिलहाल एसपी बाला की तबीयत गंभीर है और वो पूरी तरह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है।

एसपी बाला की गंभीर स्थिति के बारे में सुनते ही एक्टर कमल हासन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। फिलहाल डॉक्टरों की टीम बहुत ही बारीकी से उनका ध्यान रख रही है।


Click it and Unblock the Notifications











