मशहूर सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम का 74 वर्ष की उम्र में निधन, चेन्नई में ली आखिरी सांस
मशहूर सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। वह अगस्त में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद वह लगभग 2 महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को अस्पताल की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है। आखिरी वक्त में सिंगर ECMO(extracorporeal membrane oxygenation) और दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
Recommended Video
साल 2020 में कई दिग्गजों ने फिल्म इंडस्ट्री का साथ छोड़ा है। अब एस पी बालासुब्रमण्यम का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा झटका है। वह गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता थे, जिन्हें अब तक 6 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवार्ड सम्मान मिल चुका है। बॉलीवुड प्रेमियों के लिए यह आवाज बेहद खास है, क्योंकि एक समय पर इन्हें सलमान खान की आवाज माना जाता था।

बालासुब्रमण्यम की गंभीर हालत को देखते हुए गुरुवार को सलमान खान ने भी उनके सेहत को लेकर कामना करते हुए एक पोस्ट डाला था। एस पी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल के लगभग 40,000 से ज्यादा गानों को आवाज दी है। यह एक रिकॉर्ड है। उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा जा चुका है।
फैंस को दिया था वीडियो मैसेज
एसपी बाला सुब्रमण्यम जब कोरोना से संक्रमित हुए थे तो उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। इसमें बताया था कि उन्हें खास दिक्कत नहीं है लेकिन परिवार के कहने पर ऐडमिट हो रहे हैं। उन्होंने फैन्स से कहा था कि चिंता न करें वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे। इसके बाद उनकी हालात लगातार बिगड़ती गई।
फिल्मीबीट की ओर से एसपी बाला सुब्रमण्यम को भावभीनी श्रद्धांजलि।


Click it and Unblock the Notifications











