बप्पी लहरी के पास करोड़ों का सोना- हीरे और चांदी, परिवार के लिए छोड़ गए ढेर सारी संपत्ति, जानिए डिटेल

मशहूर संगीतकार और गीतकार बप्पी लहरी ने भिन्न भाषाओं में 5000 से अधिक गाने गाए हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि बप्पी लहरी को हमेशा से ही सोने के गहने पहनने का शौक रहा है। गहने पहनने का उनका स्टाइल हमेशा से ही चर्चा में रहा है। बप्पी लहरी ने संगीत के बलबूते विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने के साथ करोड़ों की संपत्ति भी जुटाई है।

Recommended Video

Bappi Lahiri अपने पीछे छोड़ गए इतनी property; आप होंगे हैरान | FilmiBeat

बप्पी लहरी के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लहरी, बेटा बप्पा लहरी, बेटी रीमा लहरी और पोता स्वास्तिक बंसल है। बप्पी लहरी ने जब साल 2014 में बीजेपी के टिकट पर पश्चिम बंगाल के सीरमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो उनकी संपत्ति की जानकारी एफिडेविट में सामने आयी। इसके अनुसार बप्पी लहरी के पास 754 ग्राम सोना है।

Bappi lahiri

इसकी कीमत लगभग 18 लाख के करीब की है। कई सालों से संगीत से दूर बप्पी लहरी कई बीमारी से पीड़ित थे। बीते कुछ समय से उनके फेफड़ों में दिक्कत थी। साथ ही उनके गले में इंफेक्शन गया था जिसके कारण वह बात भी नहीं कर पा रहे थे। बप्पी लहरी ने अपने संगीत के बलबूते परिवार के लिए कभी किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रखी।

बप्पी लहरी के पास इतने करोड़ की संपत्ति

बप्पी लहरी के पास इतने करोड़ की संपत्ति

। बप्पी लहरी के पास मुंबई में लग्जरी घर है। इस घर की कीमत 5 करोड़ के करीब की बताई जाती है। बप्पी लहरी के पास लगभग 20 करोड़ के करीब की संपत्ति है। बताया जाता है कि बप्पी लहरी को गाड़ी का भी बेहद शौक था। उनके पास करीब 5 कारें हैं। एक कार की कीमत 55 लाख के करीब की है। 3 लाख के कीमत की करीब की 4.62 किलो चांदी भी बप्पी लहरी के पास है।

हर गाने के पीछे लाखों की फीस बप्पी लहरी

हर गाने के पीछे लाखों की फीस बप्पी लहरी

बप्पी लहरी की गिनती अमीर गीतकार-संगीतकार में की जाती है। बप्पी लहरी एक गाने को बनाने के पीछे 10 से 12 लाख की कीमत लेते थे। फिल्म का संगीतकार बनने के लिए यही फीस उनकी 15 से 20 लाख के करीब हो जाती थी। अगर वह किसी के लाइव शो करते थे तो वह एक शो के लिए 20 लाख की फीस लिया करते थे।

बप्पी लहरी के पास गोल्ड, चांदी और हीरा

बप्पी लहरी के पास गोल्ड, चांदी और हीरा

बप्पी लहरी को सोने से इतना प्यार है कि उन्होंने अपने घर में हिट गानों की गोल्ड प्लेटेड डिस्क लगाई हुई है। बप्पी लहरी की पत्नी भी सोने और डायमंड को पहनना पसंद करती हैं। बप्पी लहरी के पास 4 लाख रुपए के करीब के हीरे भी हैं। बप्पी दा सोने को अपने लिए लकी मानते थे।

बप्पी लहरी गोल्ड को मानते थे लकी

बप्पी लहरी गोल्ड को मानते थे लकी

बप्पी लहरी अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली के फैन थें। उन्होंने एक दफा एल्विस प्रेसली को एक शो के दौरान सोना पहने हुए देखा था। इसी के बाद से जब बप्पी लहरी ने लोकप्रियता कमाई तो खुद के लिए सोने के गहनों के साथ अलग स्टाइल भी बनाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X