मशहूर संगीतकार खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन, उमराव जान में डाली थी जान
मशहूर संगीतकार खय्याम का मुंबई में निधन हो गया। खय्याम 92 साल के थे। बॉलीवुड उनके निधन से स्तब्ध है। खय्याम को कभी कभी और उमराव जान जैसी फिल्मों के संगीत के लिए जाना जाता है। खय्याम 4 दिनों से आईसीयू में थे। उन्हें इन्फेक्शन हो चुका था और वो 21 दिन से ज़िंदगी से जूझ रहे थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
खय्याम, जुहू के सुजॉय अस्पताल में भर्ती थे। बॉलीवुड खय्याम के इस तरह चले जाने से काफी स्तब्ध है। खय्याम के गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिल में बसे हुए हैं और उनके सदाबहार गाने उनके जाने के बाद भी संगीत की महफिलें सजाते रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











