इस एक्टर ने हारी कैंसर के खिलाफ जंग, डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद नहीं बच पाई जान

Milind Safai Dies

Milind Safai Death: मराठी सिनेमा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज मराठी एक्टर मिलिंद सफाई का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार यानी 25 अगस्त को निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर की जान नहीं बच पाई।

अभिनेता ने सुबह करीब 10:45 बजे अंतिम सांस ली। अभिनेता जयवंत वाडकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मिलिंद सफाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता के निधन की खबर साझा करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग में संवेदनाओं की बाढ़ ला दी। मिलिंद सफाई के अंतिम संस्कार कब होगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि, मिलिंद सफाई मराठी सिनेमा का जाना माना नाम है। उन्होंने अपने करियर में फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें मराठी की फिल्म मेकअप (2020) में पूर्वी के पिता की भूमिका में देखा गया था। मिलिंद कई अन्य मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं, जैसे मेकअप (2020), थैंक यू विट्ठला (2017), पोशटर बॉयज़ (2014), छड़ी लागे छम छम, प्रेमाची गोश्त (2013), टारगेट (2010)। फिलहाल ये खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

24 अगस्त को प्रसिद्ध अनुभवी मराठी अभिनेत्री सीमा देव ने मुंबई में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से अल्जाइमर से जूझ रही थीं। उनके परिवार में उनके बेटे अभिनय देव और अजिंक्य देव हैं। सीमा अनुभवी अभिनेता रमेश देव की पत्नी थीं, जिनका फरवरी 2022 में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को शिवाजी पार्क में किया गया।

मिलिंद सफ़ाई ने मराठी मनोरंजन जगत के साथ-साथ हिंदी कला जगत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मराठी सीरियल्स के जरिए वह घर-घर तक पहुंच गए थे। मिलिंद सफाई ने हमेशा शौकिया कलाकारों की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया है।

More from Filmibeat

Read more about: milind safai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X