कोरोना वायरस की चपेट से नहीं बच पाए ये 70 वर्षीय मशहूर एक्टर- रविवार को निधन
कोरोना वायरस कहर विश्व भर में छाया हुआ है। ताजा खबरों की मानें तो मशहूर जापानी कॉमेडियन केन शिमूरा 23 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, और 29 मार्च को उनकी मौत हो गई। केन शिमूरा का इलाज टोक्यो के हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांसे लीं। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री, फैंस भी काफी दुखी हैं।
केन को 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्हें उस वक्त बुखार और बाद में गंभीर निमोनिया से पीड़ित बताया गया था। 23 मार्च को उनका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। बता दें, केन शिमूरा पहले जापानी सेलेब्रिटी थे, जिन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया था।

पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आकर हॉलीवुड स्टार मार्क ब्लम की मौत हो गई थी। वहीं, हॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार टॅाम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.. कुछ हफ्तों की इलाज के बाद अब टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन की हालत सुधर चुकी है और दोनों ऑस्ट्रेलिया से वापस अपने घर लॉस एंजिल्स पहुंच चुके हैं।
कोरोना की चपेट में हैं विश्व भर की ये नामी हस्तियां -


Click it and Unblock the Notifications