#JustIn: अभिनेता लेख टंडन का 88 साल की उम्र में निधन....शाहरूख को दिया था ब्रेक
अभी पिछले हफ्ते बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा जब निर्देशक कुंदन शाह ने दुनिया को अलविदा कह दिया और आज अभिनेता - निर्देशक लेख टंडन की मौत की खबर से बॉलीवुड एक बार फिर गमगीन हो गया है।
लेख टंडन का 88 साल की उम्र में रविवार शाम 5.30 बजे अपने मुंबई स्थित आवास में देहांत हो गया। शोकाकुल परिवार ने संदेश दिया है कि सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेख फ़कीर चंद टंडन ने कई फिल्मों के साथ दिल दरिया , फिर वही तलाश और फरमान जैसे टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया। उन्होंने शाहरुख़ खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस, स्वदेस और पहेली , आमिर खान की रंग दे बसंती और अजय देवगन की हल्ला बोल सहित कई फिल्मों में काम किया।
उन्होंने 1962 में फिल्म प्रोफ़ेसर से फिल्म निर्देशन में कदम रखा। उनकी निर्देशित फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाये , आम्रपाली , अगर तुम न होते , आंदोलन और झुक गया आसमान काफ़ी पसंद की गईं।
लेख टंडन की फिल्म आम्रपाली ऑस्कर तक पहुंच चुकी है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरूख और मेरे में काफी मतभेद थे। फिर उसने चेन्नई एक्सप्रेस में एक छोटा सा रोल करने के लिए मुझे 11 लाख रूपये दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications