मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन- 'टाईगर जिंदा है' में रहे थे सलमान खान के को-स्टार

Recommended Video

Girish Karnad passes away At 81 | FilmiBeat

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गिरीश कर्नाड लंबे समय से बीमार थे। इन्होंने थियेटर जगत में भी काफी काम किया है। उन्हें भारत के जाने-माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार के तौर पर भी जाना जाता था।

बॉलीवुड में इनकी आखिरी फिल्म रही थी सलमान खान के साथ 'टाईगर जिंदा है', जिसमें इन्होंने डॉ. शेनॉय का किरदार निभाया था। गिरीश कर्नाड उन चुनिंदा अभिनेताओं में रहे जिन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ फिल्मों में यादगार काम किया है।

Girish Karnad

इन्हें साल 1974 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। 1938 में जन्मे गिरीश कर्नाड ने कन्नड़ फिल्म संस्कार(1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहले प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था।

उन्हें 1998 में साहित्य के प्रतिष्ठ‍ित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था। गिरीश कर्नाड ने 1958 में कर्नाटक विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली थी। जिसके बाद वे एक रोड्स स्कॉलर के रूप में इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने ऑक्सफोर्ड के लिंकॉन तथा मॅगडेलन महाविद्यालयों से दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र तथा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। वे शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

फिल्मीबीट की ओर से अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X