अस्पताल में भर्ती हैं डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, फैन्स को झटका
फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंदाज अपना अपना जैसी सफल फिल्में डायरेक्ट कर चुके राजकुमार संतोषी को हृद्य से जुड़ी समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।राजकुमार संतोषी घायल, दामिनी, अंदाज अपना अपना, घातक,
पुकार, फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। पुकार के लिए राजकुमरा संतोषी को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। राजकुमार संतोषी कॉमेडी से लेकर हर तरह की फिल्में कर चुके हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं।

फिलहाल राजकुमार संतोषी की हालत स्थिर है और जल्द ही उनके बारे में और भी अपडेट दिया जा सकता है। बता दें कि राजकुमार संतोषी से जुड़ी इस खबर के आने के बाद फैन्स काफी शॉक्ड थे। राजकुमार संतोषी फिलहाल नानावटी अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











