अंदाज अपना अपना और बॉर्डर जैसी फिल्मों के वेटेरन सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का निधन

भारत के जाने माने सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का रविवार सुबह स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के चलते निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। ईश्वर बिदरी को कई फिल्मों में दिये अपने बेहतरीन काम की वजह से जाना जाता था। उन्होंने 'अंदाज अपना अपना', 'बार्डर' जैसी फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली थी।

ईश्वर बिदरी के पुत्र संजीव बिदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिनेमैटोग्राफर का निधन कर्नाटक के एक अस्पताल में हुआ। पीटीआई-भाषा से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्हें 20 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगाम में एक शादी समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। हम तुरंत उन्हें केएलईएस अस्पताल ले गए। उन्हें अस्पताल में फिर से दिल का दौरा पड़ा और अधिक आयु के चलते उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह 9.50 बजे उनका निधन हो गया।"

Ishwar Bidri

जेपी दत्ता के साथ उनकी जोड़ी लंबे समय तक साथ चली थी। उन्होंने 1980 के दशक में जेपी दत्ता की 'यतीम', 'बंटवारा' और 1998 में 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों की शूटिंग की। उनकी मौत की खबर सुनकर निर्देशक भावुक हो गए। जेपी दत्ता ने सिनेमैटोग्राफर को अपनी टीम की 'महान संपत्ति' के रूप में याद किया, जो परिवार के एक सदस्य बन गए थे।

कोई शक नहीं कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकास्ट, निर्देशक, निर्माता, गायक, संगीतकार को तो पहचान मिल जाती है। लेकिन कैमरे के पीछे काम कर रहे कई टेक्नीशियनों को सालों साल काम करने के बावजूद वो पहचान नहीं मिलती। बता दें, फिल्म बनने में इनका रोल भी उतना ही अहम होता है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने ईश्वर बिदरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X