बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री श्रीपदा का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित
कोविड 19 की नई लहर से देश बुरी तरह जूझ रहा है। हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं, जबकि हजारों जानें जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी इस कहर से अछूता नहीं है। बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रीपदा का 5 मई को कोरोना की वजह से निधन हो गया। वह लंबे समय से कोविड से जूझ रही थीं।
CINTAA के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने श्रीपदा के निधन की पुष्टि की है। श्रीप्रदा ने साल 1978 भर आईं फिल्म 'पुराना पुरुष' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, गुलशन ग्रोवर, गोविंद जैसे कलाकारों के साथ काम किया था।

श्रीप्रदा ने ना सिर्फ हिंदी, बल्कि दक्षिण और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। वह लगभग 70 फिल्मों में काम कर चुकी थीं। उन्हें कई टीवी शो में भी देखा गया है।
श्रीप्रदा के निधन के बाद ई-टाइम्स से बात करते हुए CINTAA के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "श्रीपदा भी कोरोना के आगे हार गईं। यह बहुत दुख की बात है कि हमने एक अच्छी अभिनेत्री खो दी है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत घातक साबित हो रही है। इसने कई लोगों की जाने ली है। फिल्म इंडस्ट्री ने भी कई कलाकारों को खोया है।"
वहीं, भोजपुरी फिल्म कलाकार रवि किशन ने दुख जताया है। श्रीप्रदा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए रवि किशन ने कहा, "वह एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस थी। उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। वह बहुत अच्छे से बात करती थी। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे.."
गौरतलब है कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिये गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को देश भर में कोरोना के 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटों में 3,980 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इस वक़्त देश में कुल सक्रिय मामले 35,66,398 हैं।


Click it and Unblock the Notifications












