मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन, सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में निभा रही थीं मुख्य किरदार
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा ने जुहू के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। विद्या छोटी सी बात और पति, पत्नी और वो जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। टीवी पर विद्या, कुल्फी कुमार बाजेवाला नाम के स्टार प्लस के एक सीरियल में दादी के किरदार में दिखाई दे रही थीं। काफी समय से विद्या शो की शूटिंग नहीं कर रही थीं।
विद्या का इलाज जुहू के अस्पताल में चल रहा था लेकिन 71 साल की उम्र में विद्या ने दिल और फेफड़े की बीमारियों के आगे हार मान ली। विद्या को आईसीयू में रखा गया था और उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी ज़िंदगी इस बीमारी से नहीं लड़ पाई।



Click it and Unblock the Notifications