दिग्गज कलाकार दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Recommended Video

Dinyar Contractor passes away at 79 years; Check Out | FilmiBeat

बॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन में कई यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज कलाकार दिनयार कांट्रैक्टर ने बुधवार को आखिरी सांसे ली। 79 वर्ष के दिनयार लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। फिल्मों और टीवी के अलावा दिनयार ने गुजराती और हिंदी थियेटर में भी काफी काम किया था। अभिनेता को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।

अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि- दिनयार विशेष थे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां फैलाईं। उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी। चाहे वह रंगमंच हो, टेलीविजन हो या फिल्में, उन्होंने सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके निधन से फिल्म जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मेरी सहानुभुति उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।

Dinyar Contractor

दिनयार ने बाजीगर, बादशाह, चोरी चोरी चुपके चुपके, खिलाड़ी और दरार जैसी फिल्मों में और तारक मेहता का उल्टा चश्मा, खिचड़ी, हम सब बाराती जैसी टीवी शोज में काम किया था। पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री उनके निधन से शोक में है।

दिनयार कांट्रैक्टर को जब पद्मश्री पुरस्कार दिया गया, तो उन्होंने कहा था कि मुझे इस पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी लेकिन ठीक है, 55 साल करियर के अंत में सरकार ने मुझे इस अवार्ड के लिए चुना, मुझे बहुत खुशी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X