Waheeda Rehman: ये दिग्गज एक्ट्रेस 85 की उम्र में करने वाली हैं ओटीटी पर डेब्यू, फैंस हुए उत्साहित!!

Waheeda Rehman

Waheeda Rehman: काम करने की कोई उम्र नहीं होती है यह त सुना ही होगा लेकिन आज ऐसा सच में ऐसा उदाहारण देखने को मिल गया है। सूत्रों की मानें तो सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान 85 साल की उम्र में ओटीटी डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि, वेटरेन एक्ट्रेस वहीदा रहमान की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। अपने करियर में अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी हैं।

अब इस बीच खबर है कि जल्द ही वह संजय लीला भंसली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें वेब सीरीज का ऑफर दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो वहीदा रहमान को नेटफ्लिक्स के लिए संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में एक भूमिका की पेशकश की गई है। यह ऑफर शो के सीजन 2 के लिए है।

शुरुआती सीजन के रिलीज होने और साल के अंत में समाप्त होने के बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की जानकारी साझा की है।

सूत्रों ने कहा है, यह भूमिका विशेष रूप से उनके लिए लिखी गई है। संजय वहीदा रहमान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने उनकी फिल्म गाइड, कागज के फूल, प्यासा और रेशमा और शेरा को कई देखा है।

आगे सूत्रों ने कहा, जब अप्रैल 2022 में हीरामंडी की शूटिंग शुरू हुई थी, तब उन्होंने उसे भूमिका की पेशकश की थी, लेकिन उस समय वह कोविड महामारी के कारण दुविधा में थीं। भंसाली को उम्मीद है कि वह आखिरकार इस भूमिका को स्वीकार कर लेंगी।

सूत्र ने आगे बताया, वहीदाजी की भूमिका केवल उनके लिए ही है। भंसाली को उम्मीद है कि वह आखिरकार हां कहेंगी, लेकिन अगर वह मना करती हैं, तो वह भूमिका को खत्म कर देंगे। खैर अब आगे फैंस अभिनेत्री ने तरफ से होने वाली पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X