अभिनेत्री वैजयन्ती माला ने किया दिलीप कुमार को याद, "सायरा और यूसुफ मेरे परिवार की तरह हैं"
मोहम्मद युसूफ खान यानी बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का 7 जुलाई को 98 वर्ष में निधन हो गया। दिलीप कुमार के मौत ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। दिलीप कुमार की को-स्टार और दिग्गज अभिनेत्री वैजयन्ती माला ने एक्टर को याद किया और उनके निधन पर दुख जताया।
एएनआई से बातचीत में वैजयन्ती माला ने कहा " दिलीप साहब का गुजर जाना बेहद दर्दनीय है। मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं है। मैंने कई सफल फिल्मों में दिलीप साब के साथ की है। मेरे लिए दिलीप साहब और सायरा एक परिवार की तरह थे।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "फिल्में छोड़ने के बाद भी, जब भी मैं मुंबई जाती, सायरा हमेशा मुझे उनके घर आने और कुछ समय बिताने के लिए एक कार भेजती थीं।"

वैजयन्ती माला एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए ये भी कहा, जब मुझे बिमल दा ने पूछा, क्या तुम देवदास फिल्म के लिए चंद्रमुखी का किरदार प्ले करोगी? मैं एकदम डर भी गई थी और हैरान भी थी कि मुझे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के अपोसिट काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन उन्होंने सेट पर मुझे बहुस सहज महसूस करवाया।
वह आगे कहती हैं, जब मेरा पहला सीन था और मेरा पहला डायलॉग था कि "और मत पिया करो देवदास", मुझे ये संवाद तब कहना था जब देवदास नशे में धुत होगा, मेरे एक्सप्रेशंस दर्द और असहाय जैसे होंगे। मुझे लगा ये करना बहुत ऐसान होगा। लेकिन जब मैंने ये किरदार निभाया तो मुझे एहसास हुआ कि ये करना कितना कठिन था।
बता दें वैजयन्ती माला और दिलीप कुमार ने करीब 8 फिल्मों में साथ में काम किया। जिसमें देवदास, मधुमती, गंगा जमुना, नया दौर जैसी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications