नहीं रहीं गुजरे जमाने की एक्ट्रेस सुमिता सान्याल
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस सुमिता सान्याल की 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।
बॉलीवुड और खासकर बंगाली फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस सुमिता सान्याल का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सुमिता सान्याल अमिताभ बच्चन और राजेख खन्ना की फिल्म आनंद में अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड की भूमिका में थी। इसके अलावा वो गुड्डी, आशीर्वाद और मेरे अपने जैसे फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
[एक महीना.. और होगा अक्षय कुमार का धमाका.. ब्लॉकबस्टर.. FINAL है!]
सुमिता सान्याल की शादी फिल्म एडिटर सुबोध राय से हुई थी। उनका एक बेटा भी था जो बंगाली फिल्मों से एक्टर हैं। सुमिता ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया था जिनमें 'सगीना महतो' भी थी। इस फिल्म में उनके को-स्टार दिलीप कुमार थे। इसके अलावा फिल्म 'कुहेली' में उन्होंने लीड रोल निभाया था जिसमें उनके को-स्टार विश्वजीत और संध्या रॉय थे।

सुमिता सान्याल के निधन पर खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दुख जाहिर कीं और उन्होने ट्विट भी किया। कई और भी बंगाली फिल्म के कालाकारों ने इस मशहूर एक्ट्रेस की मृत्यु पर दुख जाहिर कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।


Click it and Unblock the Notifications











