94 की उम्र में दिग्गज अदाकार सुलोचना का निधन, 14 की उम्र में की थी शादी अमिताभ-दिलीप कुमार संग किया काम

Veteran actress Sulochana

Sulochana Death: बॉलीवुड की प्यारी मां सुलोचना लाटकर अब नहीं रहीं। 4 जून 2023 को 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। सांस संबंधी परेशानियों से जूझने के चलते सुलोचना की मौत हो गई। हिंदी से लेकर मराठी फिल्मों में करीब 65 साल उन्होंने काम किया था।

बिग बी को दिया लेटर

सुलोचना की फिल्मोग्राफी देखें तो उन्होंने साल 1942 में करियर की शुरुआत की और उनकी आखिरी फिल्म साल 2007 में आई 'परीक्षा' थी। सबसे खास बात ये है कि उन्हें धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की मां के रूप में याद किया जाता रहा है। अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन पर उन्होंने खुद हाथ से लिखा एक लेटर बिग बी को दिया था। यकीनन उनकी मौत की खबर महानायक के लिए भी मुश्किल भरी घड़ी होगी। आइए बताते हैं सुलोचना के परिवार में कौन-कौन हैं। उनकी बायोग्राफी से लेकर अन्य जानकारी।

खत पढ़कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

सुलोचना ने ऑनस्क्रीन बेटे अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन पर एक प्यारा सा खत भेजा था। जिसे पढ़कर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए थे और सोशल मीडिया पर उस पल के बारे में साझा किया था। सुचोलना ने उस खतम में लिखा था, 'मेरे प्यारे चिरंजीवी अमित जी। आज आप 75 साल के हो गए हो। मराठी में इस खास दिन को अमृतमहोत्सव कहते हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपकी जिंदगी में यू ही अमृतधारा बरसाते रहे।' मालूम हो, अमिताभ बच्चन की 'मुकद्दर का सिकंदर', 'मजबूर' और 'रेश्मा और शेरा' जैसी फिल्मों में सुलोचना ने मां का किरदार निभाया था।

पद्मश्री पुरस्कार

सुचोलना लाटकर (Sulochana Latkar Awards) को साल 1999 में पद्मश्री पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2004 में फिल्मफेयर ने भी लाइफटाइम अर्चीवमेंट अवॉर्ड से उन्हें पुरस्कृत किया था। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी उन्हें भूषण अवॉर्ड से नवाजा था।

14 की उम्र में रचाई शादी

सुलोचना लाटकर की फैमिली की बात करें तो उन्होंने 14 साल की उम्र में शादी की थी। उनकी एक बेटी हैं जिनका नाम कंचन घाणेकर हैं। एक्ट्रेस के जमाई मराठी स्टेज के पहले सुपरस्टार थे जिनका नाम काशीनाथ घाणेकर है। काशीनातथ का 56 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनकी भी एक बेटी है रश्मि घाणेकर।

More from Filmibeat

Read more about: sulochana bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X