नहीं रहीं बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस श्यामा..82 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस श्यामा का आज सुबह मुंबई में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। श्यामा ने 1960 में रिलीज हुई 'बरसात की रात' और 'आर पार' में बेहतरीन अदाकारी की थी। उन्होंने फिल्म 'सावन भादो' और 'दिल दिया दर्द लिया' में भी काम किया था।
आपको बता दें कि श्यामा का असली नाम खर्शीद अख्तर था। डायरेक्टर विजय भट्ट ने उनका नाम श्यामा रखा था। श्यामा ने 175 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। बेहद खूबसूरत और शानदार एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्यामा की मृत्यु का कारण नहीं पता चल पाया है।

श्यामा का जन्म 7 जून, 1935 में ब्रिटिश इंडिया के लाहौर में हुआ था. 1953 में उनकी शादी निर्देशक फली मिस्त्री से हुई थी। फली मिस्त्री का निधन 1979 में हो गया था।श्यामा को दो बेटे और एक बेटी है।


Click it and Unblock the Notifications