..................... मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन | Veteran actress Shashikala dies at the age of 88 - Hindi Filmibeat

मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन

मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार की ओर से अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन ट्विटर पर सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

शशिकला ने सलमान खान से लेकर शाहरूख खान सरीखे सितारों के साथ काम किया है। डेविड धवन की फिल्म मुझसे शादी करोगी में वो सलमान खान की दादी के किरदार में दिखाई दी थीं।

veteran-actress-shashikala-dies-at-the-age-of-88

वहीं शाहरूख खान की कभी खुशी कभी ग़म में वो मेहमान कलाकार की भूमिका में दिखाई दी थीं। एक्टर और टीवी होस्ट नावेद जाफरी ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की। शशिकला को श्रद्धांजलि देते हुए नावेद ने ट्वीट किया - हमारी प्यारी शशिकला जी हमारे बीच नहीं रही। वो एक शानदार आर्टिस्ट थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। और उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे।

निधन का कारण

निधन का कारण

अगर विकीपीडिया की मानें तो शशिकला का निधन GunShot से हुआ है। लेकिन इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा पाई है।

फिल्मों से टीवी तक

फिल्मों से टीवी तक

शशिकला ने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। फिल्मों के बाद शशिकला ने टीवी पर भी अपना सफर शुरू किया। उनका सबसे यादगार किरदार था सोनपरी में। इस सीरियल में मुख्य किरदार फ्रूटी की दादी के रोल में दिखाई दीं।

मां बेटी का जन्मदिन

मां बेटी का जन्मदिन

शशिकला और उनकी बेटी का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। मां और बेटी के जन्मदिन की एक पुरानी तस्वीर।

सोलापुर में जन्मीं

सोलापुर में जन्मीं

शशिकला का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। 5 साल की उम्र में शशिकला ने गाना और डांस करना सीख लिया था और 11 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर चुकी थीं।

एक से एक हिट फिल्में

एक से एक हिट फिल्में

शशिकला ने एक से एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें 1962 और 1963 में आरती और गुमराह नाम की फिल्मों में अपने किरदार के लिए फिल्मफेयर का सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड भी जीता था।

ढेरों फिल्में

ढेरों फिल्में

वी शांताराम की चार रास्ते और तीन बत्ती उनकी कुछ यादगार फिल्मों में से एक है। उनकी आखिरी यादगार फिल्म थी सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर मुझसे शादी करोगी।

25 रूपये फीस

25 रूपये फीस

ज़ीनत नाम की फिल्म में काम करने के लिए शशिकला को 25 रूपये मेहनताना मिला था। काफी कोशिशों के बाद उन्हें फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाएं पहचान मिली और उन्होंने अपना अलग मुकाम बना लिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X