सीनियर एक्ट्रेस शम्मी का 89 वर्ष की उम्र में निधन, इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
Recommended Video

कई फिल्में और शो कर चुकीं प्रसिद्ध अभिनेत्री शम्मी की 89 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।अक्सर शम्मी आंटी के नाम से मशहूर शम्मी ने देख भाई देख जैसे कॉमेडी शो में भी नजर आ चुकी हैं। शम्मी कपूर बॉलीवुड स्टार्स में काफी पॉपुलर हैं। वहीदा रहमान, हेलन, आशा पारेख, शम्मी सभी काफी अच्छी दोस्त हैं।
शम्मी आखिरी बार फराह खान और बोमन इरानी की फिल्म 'शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी' में नजर आईं थीं।लगभग 200 से अधिक फिल्मों और कई शो में काम कर चुकीं शम्मी को बॉलीवुड याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है।

64 वर्षों से अधिक समय तक इंडस्ट्री में काम किया। उन्होंने प्रोड्यूसर सुलतान अहमद से शादी की थी लेकिन सात साल में दोनों अलग हो गए। शम्मी के जाने से भावुक होकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। आप भी देखिए अमिताभ बच्चन का ट्वीट।
शम्मी का असली नाम नरगिस राब्दी थी और उनकी बड़ी बहन नीना राब्दी फैशन डिजाइनर थीं। उनके पिता पारसी आग मंदिर में पुजारी थी। बतौर सोलो हिरोइन उनकी पहली फिल्म मल्हार थी। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन बाद में उन्हें दिलीप कुमार की संगदिल में काम करने का मौका मिला और फिर उन्होंने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा। उन्होंने कुली नंबर 1, खुदा गवाह, हम, अर्थ, द बर्निंग ट्रेन जैसी कई अच्छी फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











