'अरे जा हट नटखट' की अदाकारा संध्या शांताराम का निधन, 87 की उम्र में ली आखिरी सांस...

Sandhya Shantaram Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस 87 साल की थी। संध्या शांताराम ने हिंदी के साथ ही मराठी सिनेमा में भी नाम कमाया है। दिग्गज अभिनेत्री ने 'अरे जा हट नटखट' खाने से अपनी पहचान बनाई थी। वहीं अब वेटरन एक्ट्रेस ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था।
हिंदी के साथ ही मराठी फिल्मों में भी बनाया था नाम
संध्या शांताराम हिंदी के साथ ही मराठी क्लासिक 'पिंजरा' भी की थी। इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग देख लोगों ने जमकर उनकी सराहना की थी। इसके साथ ही 'दो आंखें बारह हाथ' में भी उनके काम को सराहा गया था।
प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शांताराम यांच्या पार्थिवाचे दर्शन घेतले. त्यांच्या आत्म्यास चिरशांती लाभो, हीच ईश्वर चरणी प्रार्थना. pic.twitter.com/rPQ5IdNO7b
— Adv. Ashish Shelar - ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) October 4, 2025
कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने दी जानकारी
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने अपने एक्स एकाउंट पर संध्या शांताराम के निधन की जानकारी दी। उन्होंने वेटरन एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए एक दुखद नोट लिखा- 'प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शांताराम के आखिरी दर्शन। उनकी आंत्मा को शांति मिले। यही ईश्वर से प्रार्थना है।'


Click it and Unblock the Notifications











