..................... Veteran Actress Reema Lagoo passes away after cardiac arrest - Hindi Filmibeat

मशहूर अभिनेत्री रीमा लागू का निधन, सलमान खान की मां के रूप में थी पहचान

राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्मों में मां के किरदार में नज़र आने वाली मशहूर अभिनेत्री रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रीमा फिलहाल स्टार प्लस के सीरियल नामकरण में दिखाई देती थीं।

राजश्री प्रोडक्शन्स की फेवरिट मां, रीमा लागू का 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रीमा लागू मैंने प्यार किया, हम साथ साथ हैं में सलमान खान की मां के रोल में सबकी चहेती बन गईं थीं वहीं हम आपके हैं कौन में उन्होंने माधुरी दीक्षित की मां का किरदार निभाया था।

टीवी पर भी रीमा लागू तू तू मैं मैं के साथ सबकी फेवरिट सास बन गई थीं। फिलहाल वो स्टार प्लस के सीरियल नामकरण में रोज़ दिखाई दे रही थीं। अचानक उनकी मौत की खबर से फिल्म जगत सकते में है।

veteran-actress-reema-lagoo-passes-away-after-cardiac-arrest

रीमा लागू की मां मराठी थियेटर की मशहूर आर्टिस्ट थीं इसलिए अभिनय की दुनिया से उनकी मुलाकात शुरू में ही हो चुकी थी। बॉलीवुड में उनका सितारा, फिल्म कयामत से कयामत तक में जुही चावला की मां के किरदार में चमका।

इसके बाद, रीमा लागू, 90 के दशक की फेवरिट मां बन गईं। उनकी मासूम सी आवाज़, भोलापन लिए चेहरा उन्हें इस ढांचे में बेहतरीन तरीके से फिट कर गया। ये सफर शानदार बना सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया में।

इसके बाद, रीमा लागू सलमान खान की ऑन स्क्रीन मां के रूप में ही जम गईं। कई फिल्मों में वो सलमान खान की मां रूप में दिखाई दीं लेकिन उनका शानदार अभिनय केवल यहीं तक सीमित नहीं था ।

एक तरफ जहां उन्होंने दमदार किरदार किए वहीं टीवी से भी उनका रिश्ता जुड़ा रहा। अगर वो फिल्मों की बेस्ट मां बनीं तो टीवी की बेस्ट सास भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X