इस दिग्गज अभिनेत्री ने RRR जैसी फिल्म को लगाई लताड़, बोलीं 'हमारे अहंकार को चोट..'

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने रिलीज होकर कितना बड़ा धमाका किया था ये किसी से छिपा नही है। फिल्म ऑस्कर जैसे अवॉर्ड की रेस में भी है। ऐसे में आपको एक बात पता चले कि कोई ऐसी अभिनेत्री भी है जिसको आरआरआर बिल्कुल पसंद नहीं आई है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जाहिर है कि आप चौंक जाएंगे और इस फिल्म को ना पसंद करने के कारण के बारे में जानना चाहेंगे।
दरअसल ये सच है और हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह की। उन्होने इस फिल्म को लेकर एक बयान दिया है जोकि खबरों का हिस्सा है। उन्होने आरआरआर को ''प्रतिगामी फिल्म'' कहा है।
उन्होने कहा कि 'आरआरआर जैसी फिल्में आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। लेकिन यह एक प्रतिगामी फिल्म है। यह पीछे की ओर देखती है जबकि हमें आगे देखना चाहिए। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक,

आरआरआर जैसी फिल्में देखनी होंगी
हमें लगता है कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह अच्छा है क्योंकि हम लोकतंत्र के देश - भारत का हिस्सा हैं।'' इसके अलावा अभिनेत्री ने कहा, "जब तक फिल्म निर्माता उनके काम को गंभीरता से नहीं देखेंगे, तब तक हमें आरआरआर जैसी फिल्में देखनी होंगी।

आगे क्या बोलीं?
लेकिन हमें आलोचना पसंद नहीं है। हमारे अहंकार को चोट लगती है, यह माहौल इतने बड़े लोगों ने बनाया है और दुर्भाग्य से, हमने स्वीकार कर लिया है।"

फिल्ममेकर्स का रिएक्शन
इस दौरान अभिनेत्री एक बुक लॉंच इवेंट पर पहुंची थीं और उनके इस बयान ने आग लगा दी है। अब लोगों को इंतजार है कि इस फिल्म पर कह आरआरआर के फिल्ममेकर्स का रिएक्शन सामने आएगा।

पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है
आरआरआर ने रिलीज होकर जिस तरह से पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है वो किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है कि अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह को ये फिल्म क्यों पसंद नहीं आई है।

बड़ा ऐलान करने वाले हैं
एक्ट्रेस ने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन काफी जल्दी वो कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं। जबकि एसएस राजामौली काफी जल्दी कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











