..................... Veteran actress Ratna Pathak Shah reveals she many times stopped Naseeruddin Shah from giving controversial comments। रत्ना पाठक शाह ने किया खुलासा, बताया कई बार नसीरुद्दीन शाह को विवादित बयान देने से रोका - Hindi Filmibeat

'विवादित बयान देने से कई बार रोका..' नसीरुद्दीन शाह के बारे क्यों कहा रत्ना पाठक शाह ने ऐसा? बताया अपना डर

Nasser Ratna

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह हर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। ये कई बार नसीरुद्दीन शाह के लिए परेशानी का सबब भी बन जाती है। लेकिन, अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने खुलासा किया है कि, कई बार उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को विवादित बयान देने से रोका है।

रत्ना पाठक शाह ने कहा- 'आज कोई खड़ा हो जाएगा हमारे घर पर पत्थर मारने के लिए। इन दिनों काम नहीं मिलने के भी कई कारण हैं। इसलिए काफी समझदारी से काम करना पड़ता है। लेकिन आपको डरना नहीं चाहिए। खासकर अगर आपके लिए यह संभव है तो बिल्कुल भी नहीं।'

रत्ना पाठक शाह ने आगे कहा- डर लगता है लेकिन, अब क्या करें। अगर कुछ गलत हो रहा है तो उसके बारे में कोई बात नहीं करेगा तो आखिर स्थिति सुधरेगी कैसे। हम सब पागल नहीं हैं, अभी तक तो नाव नहीं डूबी है , देखते हैं आगे क्या होता है।'

रत्ना पाठक शाह का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, नसीरुद्दीन शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो तो जल्द ही आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के अलावा तब्बू और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में हैं।

वहीं, रत्ना पाठक शाह गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। पिछले साल रत्ना पाठक जॉन अब्राहम स्टारर 'अटैक' में दिखी थीं। इस फिल्म के अलावा रत्ना पाठक 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह की मां के रोल में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X