..................... बॉलीवुड की वेटेरन एक्ट्रेस निम्मी का निधन | Veteran actress Nimmi dies at 88 in Mumbai - Hindi Filmibeat

मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में निधन- बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक

बीते दौर की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है। वें 88 वर्ष की थीं और पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम अंतिम सांसें ली। गुरुवार की दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, अदाकारा ने 1949 से लेकर 1965 तक.. लगभग 16 सालों तक फिल्मों में काम किया था। इन्हें राजकपूर की पहली खोज भी कहा जाता था।

कोरोना की वजह से घरों में बंद बॉलीवुड सितारों ने अदाकारा के निधन पर शोक जताया है। ऋषि कपूर ने उन्हें याद करते हुए लिखा, "भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। शुक्रिया निम्मी आंटी, 'बॉबी' के प्रीमियर पर शुभकामनाएं और प्यार देने के लिए। आप आरके (राज कपूर) परिवार का हिस्सा रही हैं। 'बरसात' आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।"

Nimmi

गौरतलब है कि, राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म बरसात में ब्रेक दिया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी चर्चित फिल्मों में आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी तमाम फिल्मों शामिल हैं। उस दौर में निम्मी का जादू फिल्ममेकर्स के सिर चढ़कर बोलता था।

महेश भट्ट ने अदाकारा ने निधन पर लिखा है, "आप अपनी इच्छा से अपने दिल को जीत सकते हैं, लेकिन अंत में मौत से धोखा खा जाते हैं। अलविदा निम्मी। गुजरे जमाने की एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में निधन।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X