पाकिस्तानी स्टार्स की बाहों में पार्टी करती दिखी 76 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- पाकिस्तानियों से बैन हटाओ

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में अपनी बहन मल्लिका के साथ में पाकिस्तान का दौरा किया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने इस ट्रिप की कई सारी तस्वीरों को भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया। इन तस्वीरों में उनके साथ कई सारे पाकिस्तानी कलाकार और सिंगर भी नजर आए।
लेकिन अब पाकिस्तान का दौरा करके वापस लौटने के बाद मुमताज ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे हुए बैन को हटाने के लिए कहा है। जूम टीवी के साथ हाल ही में इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने पड़ोसी देश में पाकिस्तानी कलाकारों की होस्टिंग को लेकर बात की थी। इसी के अलावा गायको और अभिनेताओं पर से बैन हटाने को लेकर भी जोर दिया।
मुमताज ने इस दौरान यह भी बताया कि किस तरीके से फवाद खान ने एक पूरा रेस्टोरेंट उनके लिए रिजर्व करवा दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि आज स्वस्थ होने के बावजूद भी राहत फतेह अली खान ने उनके लिए गाना गया। मुमताज ने दौरे के दौरान गायक गुलाम अली के साथ में भी तस्वीर को साझा किया था।
मुमताज ने इस पर बात करते हुए कहा कि "वो लोग हमसे बिल्कुल भी अलग नहीं है और मैं जहां पर भी गई लोग मुझे और मेरी बहन को खूब प्यार भी दे रहे थे और उपहार भी दे रहे थे। एक कलाकार को इससे ज्यादा क्या चाहिए। यहां तक कि वह लोग मेरी सभी फिल्मों और सभी गानों को लेकर भी बहुत अच्छे से जानते हैं।"
मुमताज के बारे में बात करें तो वह 60 से 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र में 'सोने की चिड़िया' नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने देव आनंद के साथ में फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' में काम किया। राजेश खन्ना के साथ उन्हें 'दो रास्ते' जैसी फ़िल्म में भी देखा गया। मुमताज की बेटी नताशा माधवानी ने फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के साथ में शादी रचाई है।


Click it and Unblock the Notifications











