फेमस एक्ट्रेस तनुजा की अचानक बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में काजोल की मां को ICU में करवाया भर्ती

Actress Tanuja Hospitalised: अनुभवी अभिनेत्री तनुजा और एक्ट्रेस काजोल की मां, एक्टर अजय देवगन की सास - को रविवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि 80 वर्षीय एक्ट्रेस को उम्र संबंधी बीमारी के कारण भर्ती कराया गया है।
सामने आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि वह मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में निगरानी में हैं। 80 साल की अभिनेत्री तनुजा फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है। "वह डॉक्टर निगरानी में है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।"
फिल्म निर्माता कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी तनुजा ने हिंदी और बंगाली सिनेमा में बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं- काजोल और तनीषा।
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ हमारी बेटी (1950) में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। एक लीडिंग लेडी के रूप में उनकी पहली फिल्म 'हमारी याद आएगी' (1961) थी। उन्होंने 'बहारें फिर भी आएंगी' (1966), 'ज्वेल थीफ' (1969), 'पैसा या प्यार' (1969), 'हाथी मेरे साथी' (1971) और 'मेरे जीवन साथी' (1972) में अभिनय किया।
बंगाली सिनेमा में, उन्होंने 'डेया नेया' (1963), 'एंथोनी-फिरिंगी' (1967), 'तीन भुवनेर पारे' (1969) और 'राजकुमारी' (1970) जैसी कई अन्य फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











