हेलन को टक्कर देने वाली दिग्गज एक्ट्रेस मधुमती का निधन, 87 की उम्र में कहा अलविदा....

madhumati

Veteran Actress Madhumati passes away: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकार मधुमती (Madhumati) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि मधुमती अपने बेहतरीन अभिनय और डांस के लिए जानी जाती थीं। मधुमती (Madhumati) ने अपने डांस से अपनी खास पहचान बनाई थी। उनका डांस और उनका स्टाइल एक दम हेलन के जैसा दिखता था। जिस वजह से अकसर उनका तुलना हेलन से की जाती थी।

इस एक्टर ने दी जानकारी

बता दें कि मधुमती (Madhumati) ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में काम किया है जिसमें से आंखें, टॉवर हाउस, शिकारी, मुझे जीने दो जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। बता दें कि उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का सन्नाटा गूंज गया है। आपको बता दें कि मधुमती (Madhumati) के निधन की जानकारी एक्टर विंदू दारा सिंह ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। विंदू दारा सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा कि- भागवान आपकी आत्म को शांति दे। हमारी टीचर हमारी गाइड मधुमती जी।

डांस के लिए ही जीती थीं मधुमती

आपको बता दें कि मधुमती का जीवन डांस के बीना अधूरा था। जैसे लोग खाने के बिना नहीं रह सकते हैं वैसे ही मधुमति डांस किए बगैर नहीं रह सकती थीं। वैसे तो उनके परिवार में से कोई भी इस फील्ड में नहीं था जिसे देखकर मधुमती इंस्पायर होतीं। पिता पेशे से जज थे। उनके पिता भी चाहते थे कि मधुमती भी जज बनें, लेकिन मधुमती का रुझान बचपन से ही संगीत और डांस में था। उन्होंने बचपन में ही भरतनाट्यम, कथक, कथकली, जैसी कई भारतीय शास्त्रीय शैलियां सीखी थीं। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा उनकी जमकर तारीफ हुई, लेकिन बाद में उनकी तुलना हेलन से की जाने लगी थी।

हेलन मेरी अच्छी दोस्त...

मधुमती ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे उनसे जलन नहीं थी वह तो मेरी सीनियर थीं। हम अच्छे दोस्त भी बने। जैसा की लोग हमें एक जैसा समझते हैं, लेकिन हम दोनों को ही कभी इससे फर्क नहीं पड़ा।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X