एक्ट्रेस दीप्ति नवल दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में थीं भर्ती, करवाई एंजियोप्लास्टी
मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल कुछ दिनों पहले, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा। दीप्ती नवल अब ठीक हो रही हैं और अस्पताल से छुट्टी पाकर घर लौट चुकी हैं।
इससे पहले ईलाज के लिए उन्हें मनाली से मोहाली ले जाया गया था जहां वो कुछ दिन अस्पताल में भर्ती थीं। दीप्ति ने एक वेबसाइट को इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ये सच है।

दीप्ति नवल कुछ दिन तक चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थीं। अब वो ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। अस्पताल में उनका अच्छे से ख्याल रखा गया। गौरतलब है कि 68 वर्षीय एक्ट्रेस पिछले एक महीने से रोहतक में थीं।
चश्मे बद्दूर, मिर्च मसाला, फिराक़, अनकही जैसी फिल्मों के लिए मशहूर दीप्ति नवल को आखिरी बार अमेज़ॉन प्राइम की सीरीज़ मेड इन हेवेन में देखा गया था। कम ही लोग जानते हैं कि दीप्ति नवल, डायरेक्टर प्रकाश झा की पत्नी थीं और दोनों की एक बेटी है दिशा। हम ईश्वर से दीप्ति के स्वस्थ रहने की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्दी वो अच्छे किरदारों के साथ परदे पर दिखाई दें।


Click it and Unblock the Notifications











