6 साल की उम्र में डेजी ईरानी के साथ हुआ था रेप, 61 साल बाद खुद किया खुलासा

By Shweta K

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सभी जानते हैं कि कैमरे और लाइट की चकाचौंध के पीछे कैसी दुनिया होती है। किसी भी स्टार के लिए बलात्कार या यौन शोषण की बात स्वीकार पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन वेटरन एक्ट्रेस डेजी ईरानी ने बताया कि कैसे आज और आज से दशकों पहले के बॉलीवुड में अधिक अंतर नहीं है। एक दैनिक अखबार को दिए इंटरव्यू में डेजी ईरानी अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 6 साल की उम्र में उनके साथ रेप हुआ था।

veteran-actress-daisy-irani-reveals-she-was-raped-at-age-of-6

उन्होंने कहा कि ''वो शख्स कहने को मेरा मेंटर था। वो मुझे फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग के लिए अपने साथ मद्रास ले गया था। उसी दौरान एक रात होटल के कमरे में उसने मुझे प्रताड़ित किया और मेरी बेल्ट से पिटाई भी की। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को भी इसके बारे में बताया तो वो मुझे जान से मार देगा और मैंने उस पर यकीन करके कभी किसी को इसके बारे में नहीं बताया।''

डेजी ईरानी ने ये भी बताया कि उस शख्स का संबंध उस समय की फेमस सिंगर जोहरा बाई से था और इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उसके अच्छे संबंध थे। उन्होंने कहा कि 'मेरी मां मुझे हर हाल में स्टार बनाना चाहती हैं। मैंने मराठी फिल्म से बेबी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। मुझे ठीक से सबकुछ नहीं याद है लेकिन कुछ पल मुझे याद आते हैं। लेकिन एक चीज नहीं भूली वो है जानलेवा दर्द और उस शख्स का चेहरा।"

डेजी ईरानी ने बताया कि कैसे वो कास्टिंग काउच की भी शिकार हुईं। उन्होंने शेयर किया कि "मैं जब 15 साल की थी तब मेरी मां ने मुझे साड़ी पहनने के लिए कहा और मुझे एक प्रोड्यूसर के पास लेकर गईं। मैं उनसे मिलने के लिए गई और वो शख्स सोफे पर मेरे बगल में आकर बैठ गया और मुझे छूने लगा। मैंने तुरंत स्पंज निकालकर उसके हाथ में दे दिए और वहीं से चली आई।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X