वेटरन एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, पूजा गौर ने जताया शोक

Asha Sharma passes away

Asha Sharma passes away at the age of 88: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आशा शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री के निधन की जानकारी CINTAA के आधिकारिक एकाउंट पर दी गई है। बता दें कि 25 अगस्त को अभिनेत्री का निधन हुआ है। दिग्गज अभिनेत्री ने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। आशा शर्मा इंडस्ट्री की पुरानी और नामी एक्ट्रेस रही हैं। उनके चले जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गई है।

आशा शर्मा का निधन
बता दें कि CINTAA ने 25 अगस्त 2024 दोपहर 3:01 बजे श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया है कि आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। सोर्स की माने तो आशा शर्मा की तबियत ठीक नहीं थी। वह लंबे समय से बिस्तर पर थीं। कहा जा रहा है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह दो से तीन बार गिर गई थीं। जिसके बाद से ही उनकी तबियत खराब होने लगी।

पूजा गौर ने जताया शोक
बता दें कि प्रतिज्ञा फेम एक्ट्रेस पूजा गौर ने आशा शर्मा के निधन पर शोक जताया है। वह कहती हैं कि 'वह एक अच्छी इंसान थीं। वह हमेशा ही हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती थीं। उन्होंने प्रतिज्ञा शो में दादी का किरदार निभाया था। शो खत्म होने के बाद दुर्भाग्य से मैं उनसे एक ही बार मिल पाई। मैं इतना ही कहूंगी कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं आशा शर्मा
आशा शर्मा की फिल्मों की बात करें तो वह कयामत से कयामत तक, 1920, हमको तुमसे प्यार है, हम तुम्हारे हैं सनम, मुझे कुछ कहना है जैसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा थीं। वहीं टीवी की बात करें तो वह कुमकुम भाग्य, प्रतिज्ञा, एक और महाभारत जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X